कौशांबी। मंझनपुर मुख्यालय के ओसा स्थित श्री दुर्गादेवी संस्कृत विद्यालय में रविवार को 101 बटुक ब्रह्मचारियों का सामूहिक यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन रविन्द्र नाथ शुक्ल ने किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ ज्योतिषविद एवं भागवताचार्य डॉ. एन.एन. मिश्र ने कहा कि यज्ञोपवीत संस्कार भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है, जो बच्चों को ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों से जोड़ता है। डॉ. शम्भूनाथ त्रिपाठी ने भी वैदिक परंपराओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। आयोजन में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु व अभिभावक शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय रहा। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 1500 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। छात्रों की सांस्कृतिक एवं वैदिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
Trending
- प्रयागराज: करोड़ों रामभक्तों के संघर्ष का साकार रूप भव्य राम मंदिर
- कौशांबी: सकिपा ने उठाई सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग
- मासूम की मौत, कलक्टर से मांगा मुआवजा
- अखाड़े में गढ़े जा रहे भविष्य के पहलवान
- मां शीतला के दरबार में उमड़ी आस्था
- मायके में विवाहिता ने बेटे संग खाया जहर
- बटुक ब्रह्मचारियों का सामूहिक यज्ञोपवीत
- माँ शीतला का मनौती पूरी करने वाला कुंड
Previous Articleमाँ शीतला का मनौती पूरी करने वाला कुंड
Next Article मायके में विवाहिता ने बेटे संग खाया जहर
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Designed By Design Flow Digitals
