कौशांबी में कच्चा मकान गिरने से पांच वर्षीय मासूम सुधांशी की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। सोमवार को सरसवां ब्लॉक के नागी टिकरी गांव के दर्जनों महिला-पुरुष बहुजन क्रांति मिशन टीम 8515 के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने एडीएम (न्यायिक) को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ तत्काल देने की मांग की। इसके साथ ही गांव के सभी कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों को भी आवास उपलब्ध कराने की मांग उठाई, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

https://supershort.in/wp-content/uploads/2026/07/nagi-protest.mp4
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version