मानसून की देरी अब किसानों की चिंता का कारण बन गई है। धान की रोपाई प्रभावित होने और नहरों के सूखे रहने से किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। इसी मुद्दे पर समर्थ किसान पार्टी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और अपर जिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
पार्टी नेता अजय सोनी ने जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने, राजस्व वसूली पर रोक लगाने, रामगंगा नहर और करारी माइनर समेत सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने, कृषि फीडरों पर पर्याप्त बिजली, सहकारी समितियों से उर्वरकों की उपलब्धता, पशुओं के टीकाकरण और जल जीवन मिशन के तहत नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान और पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
Trending
- प्रयागराज: करोड़ों रामभक्तों के संघर्ष का साकार रूप भव्य राम मंदिर
- कौशांबी: सकिपा ने उठाई सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग
- मासूम की मौत, कलक्टर से मांगा मुआवजा
- अखाड़े में गढ़े जा रहे भविष्य के पहलवान
- मां शीतला के दरबार में उमड़ी आस्था
- मायके में विवाहिता ने बेटे संग खाया जहर
- बटुक ब्रह्मचारियों का सामूहिक यज्ञोपवीत
- माँ शीतला का मनौती पूरी करने वाला कुंड
कौशांबी: सकिपा ने उठाई सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Designed By Design Flow Digitals
