Author: Editorial Team

प्रयागराज के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कालीघाट स्थित प्रेरणास्थल पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई और अशोक सिंघल की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने 37वीं राष्ट्रीय कयाकिंग प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा कि आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर करोड़ों रामभक्तों के त्याग, तप और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन देश का सबसे बड़ा सांस्कृतिक जनआंदोलन था, जिसने उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक पूरे देश को एक सूत्र में बांध…

Read More

मानसून की देरी अब किसानों की चिंता का कारण बन गई है। धान की रोपाई प्रभावित होने और नहरों के सूखे रहने से किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। इसी मुद्दे पर समर्थ किसान पार्टी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और अपर जिलाधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेता अजय सोनी ने जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने, राजस्व वसूली पर रोक लगाने, रामगंगा नहर और करारी माइनर समेत सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने, कृषि फीडरों पर पर्याप्त बिजली, सहकारी समितियों से उर्वरकों की उपलब्धता, पशुओं के टीकाकरण और जल जीवन मिशन के तहत नियमित…

Read More

कौशांबी में कच्चा मकान गिरने से पांच वर्षीय मासूम सुधांशी की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। सोमवार को सरसवां ब्लॉक के नागी टिकरी गांव के दर्जनों महिला-पुरुष बहुजन क्रांति मिशन टीम 8515 के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने एडीएम (न्यायिक) को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ तत्काल देने की मांग की। इसके साथ ही गांव के सभी कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों को भी आवास उपलब्ध कराने की मांग उठाई, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।…

Read More

कौशांबी। सिराथू तहसील के बम्हरौली गांव का अखाड़ा इन दिनों युवा पहलवानों की मेहनत और अनुशासन का केंद्र बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामकिशन (अर्जुन तिवारी) के मार्गदर्शन में प्रतिदिन 70 से 80 खिलाड़ी यहां कुश्ती का अभ्यास कर रहे हैं। ग्रामीण परिवेश में संचालित यह अखाड़ा नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का सपना संजोए हुए है।रामकिशन का परिवार पिछले छह पीढ़ियों से पहलवानी की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। वर्ष 2024 में कजाकिस्तान में आयोजित वर्ल्ड नोमैड गेम्स में 100 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद उनका यह अखाड़ा युवाओं के…

Read More

कौशांबी के कड़ा धाम स्थित प्रसिद्ध मां शीतला देवी मंदिर में रविवार से पांच दिवसीय आषाढ़ मेले का शुभारंभ हो गया। 51 शक्तिपीठों में शामिल इस पवित्र धाम में पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर समेत पूर्वांचल के करीब 13 जिलों से श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।धार्मिक मान्यता के अनुसार, कड़ा धाम वह स्थान है जहां माता सती का दाहिना हाथ गिरा था। श्रद्धालु शीतल कुंड में जल, दूध और मेवे अर्पित कर संतान सुख, परिवार की खुशहाली और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं।…

Read More

कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के पांडेय मऊ गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद मायके में रह रही एक विवाहिता ने अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मां-बेटे की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, पांडेय मऊ गांव निवासी जगलाल ने अपनी 34 वर्षीय पुत्री सुमरी की शादी पांच वर्ष पहले तकीपुर गांव निवासी धनराज से की थी। सुमरी का तीन वर्षीय बेटा युवराज और दो माह की बेटी गुड़िया है। परिजनों के मुताबिक सुमरी पिछले एक महीने से अपने मायके में रह रही थी। रविवार को उसकी पति से फोन पर किसी बात को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान उसने अपने बेटे युवराज के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।

कुछ देर बाद घर पहुंचे पिता जगलाल ने बेटी और नाती को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। परिजन दोनों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान रविवार शाम दोनों ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर भरवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोखराज थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि विवाहिता अपने मायके में रह रही थी। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

Read More

कौशांबी। मंझनपुर मुख्यालय के ओसा स्थित श्री दुर्गादेवी संस्कृत विद्यालय में रविवार को 101 बटुक ब्रह्मचारियों का सामूहिक यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन रविन्द्र नाथ शुक्ल ने किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ ज्योतिषविद एवं भागवताचार्य डॉ. एन.एन. मिश्र ने कहा कि यज्ञोपवीत संस्कार भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है, जो बच्चों को ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों से जोड़ता है। डॉ. शम्भूनाथ त्रिपाठी ने भी वैदिक परंपराओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। आयोजन में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु व अभिभावक शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार…

Read More

501 घड़ों से भरवाया जाता है कुंड, शीतल जल से भरा घड़ा व मर्जनी धारण करने वाली देवी “शादी को 11 साल बीत गए, लेकिन हमें बेटा नहीं हुआ। गांव और परिवार के लोग ताने मारने लगे। तानों ने जीना मुश्किल कर दिया। तभी एक सुबह अचानक माँ शीतला का ध्यान आया। मैंने मनौती मानी कि यदि बेटा हुआ तो माँ, तेरे दरबार आकर कुंड को गंगाजल से भरवाऊँगी।”फतेहपुर के धाता की विभा सिंह यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने बताया कि बेटे का जन्म माँ की कृपा और मनौती पूरी होने के बाद हुआ। इसके बाद वह सपरिवार माँ शीतला…

Read More